खाद्य विभाग की टीम ने मीट की दुकानों की जांच
शामली, थानाभवन। बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में पहुंचकर मीट की दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षक फरजन सिंह कस्बे और आसपास क्षेत्र की मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के मौके पर कोई भी दुकान पर सड़क पर न ही मीट रखें। किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। उन्होंने यदि कोई दुकानदार इस दौरान किसी भी प्रकार से मीट का प्रदर्शन करता पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा। थाना प्रभारी ने भी मीट विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उधर, थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के सभी गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का त्योहार है। इस मौके पर सभी धर्म के लोग आपस के भाईचारे को कायम रखें। उन्होंने शिवरात्रि का पर्व प्यार भावना के साथ मनाने की अपील की।