फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने कार से दो लोगों को मांस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक एक कार में भारी मात्रा में मांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने कार को कस्बे के गंगेरू रोड पर पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मांस के साथ अन्य उपकरण भी बरामद किए। दोनों आरोपियों ने अपने नाम इमरान व खलील मोहल्ला खैल कांधला बताया है। खलील ने बताया कि वह बेसहारा पशुओं को पकड़कर जंगल में ले जाता है, और उनको मारकर कस्बा निवासी इमरान को बेचता है। इमरान की कस्बे की मीट मार्केट में मीट की दुकान है, जिसका लाइसेंस उसके नाम से है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए मीट का तीन सदस्य पशु चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण करने के बाद नमूने लेकर जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इमरान ने करीब सात माह पूर्व मीट बेचने का लाइसेंस बनवाया था। लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें