फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गणित के प्रश्नों ने घुमाया, सामान्य ज्ञान ने हौंसला बढ़ाया

Sun, 25 Aug 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा में पहली पारी के अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के कई सवालों ने खूब समय खराब किया है। जिसके चलते गणित के सवाल छोड़ने पड़े। वहीं सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के सवालों ने हौंसला बढ़ाया। हिंदी भी ज्यादा कठिन नहीं रही। प्रश्नपत्र काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन

पेपर अच्छा रहा, लेकिन गणित के कई सवालों में कैलकुलेशन लंबी होने के चलते काफी समय खराब हुआ। जबकि हिंदी आसान रही है। - शकुंतला, दिल्ली
-गणित में जो सवाल कठिन थे, उन्हें छोड़ दिया। सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी सरल थे, जिन्हें अच्छे से हल किया। वर्दी मिलने की आशा है। -सुनील, भरतपुर, राजस्थान
-पिछले वर्ष के मुकाबले प्रश्नपत्र काफी आसान था, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्न सरल थे, मेरिट में नंबर जरूर आएगा। उन्हें भर्ती होने से कोई नहीं रोक सकता। - राहुल- दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर काफी अच्छा था, हिंदी के सवाल भी काफी सरल थे। उन्हें कम समय में ही हल करने के बाद गणित के कठिन प्रश्नों को हल किया। - अमित-ग्वालिर, मध्य प्रदेश
पहली पाली के कुछ प्रश्न
-जर्मनी की राजधानी कौन-सी है।
-डीएनए की संरचना किसके द्वारा खोजी गई थी।
-किस बैंक ने भारत में विमुद्रीकरण का समर्थन किया।
-पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के लिए ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है।

-भारत में वित्तीय आपातकाल घोषित करने का अधिकार किसके पास है।




-डब्लूटीओ के वर्तमान महानिदेशक कौन है।



-पैन का पूर्ण रूप क्या है।



-दिल्ली का पहला सुल्तान कौन था।



-नाइट्रोजन की खोज किसने की।



-किस पर्वत को ब्लू माउंटेन कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें