फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हैंडपंप ठीक करते समय करंट से राज मिस्त्री की मौत, दूसरा झुलसा

Tue, 24 Oct 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। टोड़ा गांव में हैंड़पंप ठीक करते समय बिजली का करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसका साथी झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चौसाना निवासी सोनू व रिजवान ग्राम टोड़ा में इमामुद्दीन के घर का हैंडपंप ठीक करने गए थे। हैंडपंप को खोलकर लोहे के पाइप को निकालने लगे। इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार पाइपों से टकरा गया। जिससे हैंडपंप में करंट दौड़ गया। करंट से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिजवान गंभीर रूप से झुलस गया। शोर शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिजवान को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद सोनू के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस चौकी प्रभारी राहुल कादयान ने बताया कि घर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के कारण हादसा हुआ। शव को मोर्चरी भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें