फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने दी शहीद अंकित को दी श्रद्घांजलि

Sat, 06 Jan 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली के सुभाष चौक पर शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देते एबीवीपी के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति पर शोक सभा का आयोजन किया। इसमें सभी ने शहीद अंकित तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कैंडल जलाकर श्रद्घांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर शहीद की आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी से उबारने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सूर्यवीर, मनीष कालखंडे, शिवम, नितिन, शुभम, प्रशांत, आसिफ, गौरव आदि मौजूद रहे। शहीद अंकित के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए आगे आए पुलिसकर्मी शामली। शहीद अंकित तोमर के परिवार के साथ पूरा पुलिस महकमा खड़ा हुआ है। सरकार द्वारा आर्थिक सहायता किए जाने के बाद अब पुलिसकर्मी व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक सहायता जुटा रहे हैं। इस घटना से पूरा पुलिस महकमा शोक में डूबा है। शहीद अंकित के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए पुलिसकर्मी सामने आ रहे हैं। आल अधिकारियों की अपील पर सिपाही से लेकर एसआई और इंस्पेक्टर मदद दे रहे हैं। शामली कोतवाली से सिपाही एक हजार और दरोगा दो-दो हजार रुपये दे रहे हैं। शाम तक करीब 92 हजार रुपये एकत्र हुए हैं। सभी थानों से आर्थिक सहायता राशि एकत्र होने पर उनको शहीद अंकित के परिजनों के खाते में जमा कराया जाएगा। शहीद अंकित तोमर को दी गई श्रद्धांजलि शामली। नगर के मोहल्ला सीता राम कॉलोनी में यशपाल सिंह और विकास की ओर से सुंदर कांड का पाठ कराया गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही वहां शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करते हुए मौन रखा गया। इस अवसर पर सीओ सिटी एके सिंह, थाना आदर्शमंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा, क्राइम ब्रांच टीम, टीएसआई भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें