फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। क्षेत्र के गांव खानपुर में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव खानपुर निवासी सचिन पुत्र शिवकुमार की शादी थाना तितावी मुजफ्फरनगर के गांव सालहाखेड़ी की शिवानी पुत्री रविंद्र कुमार के साथ करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। सोमवार को शिवानी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किसी व्यक्ति ने विवाहिता के परिजनों को मौत की सूचना दी, जिस पर परिजन विवाहिता की ससुराल गांव खानपुर पहुंचे और अंतिम संस्कार रोक दिया। ग्रामीणों के साथ वार्ता कर स्थिति का पता किया। घंटों चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। जिसके बाद विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया। बाबरी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से मना कर आपसी सहमति से अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें