फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 18 Feb 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात महिला का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव अलीपुर निवासी कविंदर की पत्नी सुशीला (28) की शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर के अंदर चारपाई पर मिलने पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के सिर में पीछे चोट के निशान थे। महिला के तीन बच्चे थे7 उधर, मृतका के पिता दिनेश निवासी गांव सिक्का थाना आदर्श मंडी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसमें उन्होंने ससुराल पक्ष को तीन लाख रुपये भी दे दिए थे। इसके बाद भी दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज को लेकर उसकी पुत्री को मार दिया गया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मृतका के पति कविंदर, ससुर ओमवीर, सास रामकटोरी, जेठ देवेंद्र व देवर निखिल निवासी अलीपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें