-चकबंदी कमेटी की खुली बैठक में मानक गाटों का किया चयन, आठ प्रमुख कृषि भूमि चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। चकबंदी कमेटी की खुली बैठक में मानक गाटों का चयन किया गया। चकबंदी अधिकारी की मौजूदगी में नगर के रकबे की आठ प्रमुख कृषि भूमि को चिह्नित किया गया, जिसमें से पांच का चयन किया जाएगा। साथ ही इनकी पूर्ण कीमत तय की जाएगी।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत परिसर जलालाबाद में चकबंदी कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष ग्राम प्रधान नजीर मलिक ने की। बैठक में जलालाबाद के संपूर्ण कृषि भूमि के रकबे से मानक गाटों के चयन प्रक्रिया के अंर्तगत आठ गाटा संख्या कृषि भूमि को चिह्नित किया गया। इसमें से मानक के रूप में पांच को चयनित किया जाएगा। साथ ही इनकी पूर्ण कीमत तय की जाएगी। चकबंदी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि जलालाबाद की चकबंदी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा। गाटा मानक तय करने के दो माह बाद नक्शा पांच का वितरण कर दिया जाएगा। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण भी किया जाएगा। चकबंदी अधिकारी ने कहा कि किसानों को खतौनी की नकल तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। किसानों का कहना है कि जिस कछुआ चाल से चकबंदी अधिकारी कार्य कर रहे हैं। इस गति से आगामी 10 साल तक भी चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया जा सकता है। बैठक में चकबंदीकर्ता मंगल सैन, नायब चकबंदी अंकुर पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक, किसान उपेंद्र गुप्ता, मुकेश शास्त्री, नगर पंचायत सभासद राकेश शर्मा, राशिद चौधरी, धर्मवीर सैनी, शकील अहमद, नसीम राही, केशोराम नायक, भगवान दास, हाजी नियामतुल्ला, नरेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अशरफ मलिक, इकबाल सैफी आदि मौजूद रहे।
अंकित सैनी, दीपक गुप्ता