थानाभवन। कस्बे में साप्ताहिक बंदी पर बाजार गुलजार रहे। नगर के मुख्य बाजार में अधिकतर दुकानें खुली रहीं। थानाभवन में प्रत्येक सप्ताह शनिवार को साप्ताहिक बंदी का दिन है। व्यापारियों व उनके यहां रहने वाले कर्मचारियों की मांग पर साप्ताहिक बंदी पर डीएम के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई के चलते बाजार बंद होना प्रारंभ हो गया था। कुछ सप्ताह से लेबर इंस्पेक्टर या पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन किया जा रहा है। शनिवार को नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, चांदनी चौक, घंटाघर चौक आदि बाजारों में बहुत सी दुकानें खुली रहीं। व्यापारी प्रदीप, मनोज, संजय, रवि, दीपक आदि का कहना है कि वे अकेले ही दुकान पर काम करते हैं। दुकान के सामान की पूर्ति करने के लिए शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर आदि जाकर सामान की खरीदारी करनी पड़ती है। ऐसे में वे हर सप्ताह शनिवार को साप्ताहिक बंदी का पालन करते है। जिन दुकानदारों के यहां परिवार के दो या दो से ज्यादा लोग हैं, वे दुकानें खोल लेते हैं।