फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कादरगढ़ में खेल मैदान के लिए जमीन चिह्नित की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव कादरगढ़ में तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम ने खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित की। जल्द ही चिह्नित भूमि की तार बंदी कराकर कार्य शुरू किया जाएगा। क्षेत्र के गांव कादरगढ़ में कई वर्षों से ग्राम प्रधान द्वारा खेल मैदान बनाने के लिए भूमि के आवंटन के लिए प्रयास किए जा रहे थे, जिससे युवाओं को खेलने के लिए मैदान मिल सके। ग्राम प्रधान प्रमोद राणा ने बताया कि गांव के बच्चे लंबे समय से मुख्य मार्ग पर दौड़ लगाते थे। इसके कारण कई बार घटनाओं के होने का भय बना रहता था। उनकी मांग पर शासन के निर्देश पर तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने राजस्व विभाग की टीम कानूनगो मीनाक्षी, लेखपाल भूपेंद्र कुमार के साथ गांव कदरगढ़ पहुंचे और गांव स्थित पशुचर व चकरोड की भूमि खसरा संख्या 511 व 115 को खेल मैदान के लिए चयनित किया है। तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने बताया कि फिलहाल अस्थाई रूप से खेल मैदान की भूमि को चयनित किया गया है। जिस पर तारबंदी कराकर बच्चों को खेलने के लिए दिया जाएगा। जल्द ही स्थाई रूप से खेल मैदान बनाने के लिए भी भूमि का चयन किया जाएगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। गांव स्थित एक बड़ा भूखंड पशुचर की भूमि है और उसपर भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर रखा है। मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई है और इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


अनिल अग्रवाल, दीपक गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें