फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिओम पंवार समेत कई नामचीन कवि बांधेंगे समां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिओम पंवार समेत कई नामचीन कवि बांधेंगे समां
विज्ञापन

शामली। जिले के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार शाम सिटी ग्रीन में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और जिला पर्यटन एवं संस्कृति-परिषद अखिल भारतीय विराट कवि-सम्मेलन रात आठ बजे से शुरू होगा। कवि-सम्मेलन में सम्मानित कविगण के रूप में ओज रस के मशहूर कवि मेरठ के डॉ. हरिओम पंवार के साथ आगरा के रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, इटावा के कमलेश शर्मा, मैनपुरी के बलराम श्रीवास्तव, आजमगढ़ के भालचंद्र त्रिपाठी, दिल्ली के योगेंद्र सुंदरियाल, फिरोजाबाद के एलेश अवस्थी और मेरठ की डॉ. शुभम त्यागी काव्यपाठ करेंगी।
विज्ञापन

संयोजक व संचालक के रूप में संभल के कवि डॉ. सौरभ कांत शर्मा रहेंगे। कवि-सम्मेलन में सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें