फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की छात्राओं को दिया सशक्त बनने का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सोंटा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बाल अधिकार एवं सुरक्षा-संरक्षा कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में बाबरी थाने से आए एसआई और कांस्टेबल ने बाल अधिकार एवं सुरक्षा-संरक्षा पर चर्चा की। विद्यालय की बालिकाओं ने चर्चा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जानकारी प्राप्त की। किरण ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गीत के माध्यम से संदेश दिया। विद्यालय स्टाफ से जितेंद्र कुमार, विकास, सुनील, अंजलि, कोमल, संजू, रूबी, राम भतेरी समेत समस्त स्टाफ ग्राम प्रधान और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें