महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का ही एक युवक फ्रीज, कूलर ठीक करने की दुकान करता है। पिछले कई दिनों से युवक आते-जाते वक्त उसके साथ छेड़छाड़ करता है। मंगलवार सुबह युवक उसके घर में घुस गया और बदनियती से उसे दबोच लिया। उसने विरोध किया तो युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर युवक धमकी देता हुआ फरार हो गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अपने चाचा के साथ मिलकर उसके और पति के साथ मारपीट की, जिससे वह दोनों घायल हो गए। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।