झिंझाना क्षेत्र के आमवाली में कथा करती कथावाचिका राधिका देवी
- फोटो : SHAMLI
झिंझाना। कथा व्यास राधिका ने कहा है कि कलियुग में श्री राम कथा मनुष्य को मोक्ष का रास्ता दिखाती है। राम नाम के सुमिरन से सारे पाप कट जाते हैं।
शनिवार को आमवाली गांव स्थित शिव मंदिर में श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास राधिका बहन ने श्री शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि शिव ब्रह्म और पार्वती शक्ति का प्रतीक हैं। शिव पार्वती के विवाह के बाद माता मैना बेटी पार्वती को स्त्री धर्म की शिक्षा देती हैं। कथा वाचक ने कार्तिकेय के जन्म का वर्णन सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने कार्तिकेय द्वारा तारका सुर के वध का वर्णन किया। श्री राम और शिव एक दूसरे की आराधना करते थे। दोनों के स्वरूप को भक्ति प्रेम के द्वारा जीव जान सकता है। भगवान शंकर ने माता पार्वती को श्रीराम कथा का रसपान कराया। पार्वती कहतीं हैं कि वेद पुराण जो नीति कहकर आपका ज्ञान करते हैं और महिमा गाते हैं। दिन रात आप श्री राम राम नाम जाप करते हैं। कथा वाचक राधिका कहती है कि श्रीराम कथा मनुष्य के दुखों का नाश करती है। वह मनुष्य का मोक्ष का रास्ता खोलती है। कथा वाचक राधिका ने कि कलयुग में राम नाम शक्ति शाली है। श्रीराम से ज्यादा उनका नाम शक्तिशाली है। त्रेता युग में जब भगवान राम को समुद्र पार करना था, तब राम नाम के पत्थर भी पानी पर तैर गए थे, जो पत्थर स्वयं श्री राम ने समुद्र में डाला था वह डूब गया था। राम नाम महिमा बड़ी है। कथा समारोह में रामनाथ, जगबीर तोमर, इंद्रजीत तोमर, मनोज ढाका, राजवीर मलिक, मदन कोरी, रामपाल कोरी, जयपाल कश्यप, राजपाल तोमर, धर्मवीर गुलिया, बिल्लू प्रधान, जयवीर तोमर मौजूद रहे।
झिंना क्षेत्र के आमवाली में कथा सुनती महिलाएं- फोटो : SHAMLI