फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के खंद्रावली पंजोखरा के बीच में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी 28 वर्षीय रामवीर पुत्र मोहन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह बुधवार सुबह रेलवे लाइन पर टहलने लगा। इसी बीच सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां बीच रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें