संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। पुलिस ने बुधवार को पैसे के लेनदेन के विवाद में गांव के ही युवक संदीप पर गोली चलाने वाले आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 3 दिसंबर की है। बंतीखेड़ा गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपी मुन्ना ने गांव के युवक संदीप को गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।