फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूटी, 150 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
कैराना के मामौर झील की क्षतिग्रस्त मेड़ को ठीक करती मशीन
विज्ञापन
-पानी की रोकथाम कराने के लिए मेड़ लगाने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। बारिश के कारण मामौर झील के ओवरफ्लो होने से मेड़ टूटने के कारण किसानों की करीब 150 बीघा धान, ज्वार व सब्जियों की फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर प्रशासन ने मौके पर पाॅकलेन मशीन लगाकर पानी की रोकथाम के प्रयास शुरू करा दिए हैं। किसानों से प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।

पिछले तीन दिन से क्षेत्र में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इसके चलते गांव मामौर में स्थित झील में पानी का दबाव बढ़ गया। मंगलवार को झील ओवरफ्लो हो गई, जिसके बाद एक दिशा की मेड़ टूट गई। झील का पानी किसानों के खेतों में घुस गया। जिससे किसान दिलशाद की 15 बीघा धान, सलीम, सतीश, शफात की 20-20 बीघा धान, मुस्तकीम, सिन्ना की 9-9 बीघा धान, शाहदीन, हाशिम, सत्तार, इरफान की 5-5 बीघा धान, इस्लाम की 20 बीघा मूली, रमजान शाह की 5 बीघा ज्वार सहित अन्य किसानों की करीब 150 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में पानी घुसने के बाद किसान पानी निकालने की जद्दोजहद में जुट गए। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। जिस पर प्रशासन की ओर से मौके पर पॉकलेन मशीन भेजी गई। झील की क्षतिग्रस्त मेड़ को मिट्टी लगाकर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन शाम तक भी पानी की रोकथाम नहीं हो सकी थी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें