कैराना के मामौर में खेतों में भरा झील का पानी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। ओवरफ्लो होने के बाद सुबह के समय मामौर झील टूट गई, जिसके बाद झील का गंदा पानी किसानों के खाली पड़े खेतों में घुस गया।
मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे गांव मामौर निवासी किसान जगदीश के खेत के पास झील पर लगाई गई मिट्टी की मेढ़ टूट गई। जिससे झील का पानी तेजी के साथ किसान जगदीश, नेपाल, रिंकू, पीरु, वसी, इलियास, लतीफ, इमरान, सफात, जुल्फान अहमद, विनोद, विकास व कुलदीप आदि के खाली पड़े खेतों में घुस गया। बताया गया कि करीब दो माह पहले झील टूटने के बाद किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। जिसके बाद से किसानों के खेतों की जमीन खाली पड़ी हुई थी।