फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीटी स्कैन के कंप्यूटर सिस्टम में आई खराबी, बिना जांच के लौटे मरीज

Tue, 03 Sep 2024 03:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर पर मरीजों की लगी भीड । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण मरीजों की जांच नहीं हो रही है। दो दिन से जांच बंद होने से मरीजों को बिना जांच के ही वापस जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। रोजाना 65 से 70 मरीजों के सीटी स्कैन होते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीपीपी मोड़ पर सीटी स्कैन यूनिट करीब एक साल से चल रही है। मरीजों को सीटी स्कैन जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को सीटी स्कैन मशीन से जुड़े कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आ गई थी। तकनीकी खराबी के कारण उस दिन मरीजों की जांच नहीं हो पाई थी और मरीजों को वापस जाना पड़ा था। सोमवार को भी मरीज सीटी स्कैन कराने पहुंचे, लेकिन मशीन के कंप्यूटर की तकनीकी खराबी ठीक न होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो पाई। इससे मरीजों को मायूसी हाथ लगी और उन्हें बिना जांच के ही वापस जाना पड़ा। मशीन कब तक ठीक हो पाएगी, इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
ये बोले मरीज
बड़ौत निवासी रामेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को भी सीटी स्कैन जांच के लिए आया था। उस दिन भी मशीन खराब थी। आज सुबह सुबह साढ़े आठ बजे आया था। यहां आकर पता चला कि मशीन अभी ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन

खंदरावली निवासी ओमवीरी ने बताया कि उसे सिर में दर्द की समस्या रहती है। चिकित्सक ने सीटी स्कैन जांच कराने के लिए लिखा है, लेकिन यहां आने पर बताया गया मशीन खराब है। कब तक ठीक होगी, यह भी कोई नहीं बता पा रहा है।
गांव सिलावर में रिश्तेदारी में आई सोनीपत की सुनीता ने बताया उसे सिर में दर्द होता है। डाॅक्टर ने जांच कराने के लिए कहा। उसे पता चला कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की जांच होती है। वह यहां आई, लेकिन यहां जांच न होने से वापस जाना पड़ रहा है।
सीटी स्कैन मशीन के कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण जांच नहीं हो रही है। कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही इंजीनियर के आने की उम्मीद है। मशीन ठीक होने पर मरीजों की सीटी स्कैन जांच होगी।
विज्ञापन

-डाॅ. केके आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें