फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों से हटाए जाएंगे पुरुष कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनपद के चार कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात हैं आठ कर्मचारी, सभी को हटाने के आदेश जारी
विज्ञापन

-चौकीदार, चपरासी से लेकर वार्डन तक तैनात होगी महिला कर्मचारी, शिक्षा विभाग ने मांगी सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अब कोई भी पुरुष कर्मचारी तैनात नहीं रहेगा। यहां से पुरुषों को हटाकर महिला कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। शासन से आदेश मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने वार्डन से सूची मांग ली है और उनको हटाकर महिला कर्मचारी की तैनाती करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है और उनकी सुरक्षा को देखते हुए किसी भी बालिका विद्यालय में पुरुष कर्मचारी तैनात नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से सूची मांगी है कि उनके यहां कितने-कितने पुुरुष कर्मचारी हैं। जनपद शामली में चार कस्तूरबा विद्यालय हैं और इनमें आठ पुुरुष कर्मचारी तैनात हैं। शासन के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने सूची तैयार कर ली है और चपरासी और चौकीदार को हटाकर महिला कर्मचारी की तैनाती की तैयारी शुरू कर दी है। इन विद्यालयों में महिला कर्मचारियों के हाथाें में अब छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है ताकि छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि वार्डन से सूची ली गई और उन सूची में पुरुष कर्मचारी के नाम हटा दिए गए हैं। जनपद में जो आठ पुरुष कर्मचारी तैनात हैं, उनमें चौकीदार व चपरासी हैं। इनके स्थान पर एजेंसी को महिला कर्मचारी को तैनात करने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही तैनाती होने के बाद पहले वाले कर्मचारियों को हटाकर उनको तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें