फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांववालों को झंडा फहराने के नियम से कराएं अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांववालों को झंडा फहराने के नियम से कराएं अवगत
विज्ञापन

शामली। विकास भवन सभागार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों के साथ बैठक की। उन्होंने गांववालों को झंडा फहराने की विधि के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 3.85 लाख झंडे फहराने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें 1.80 लाख एमएसएमई द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। 2.05 लाख जनपद में तैयार कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतें एक लाख झंडों की खरीद करेंगी। सीडीओ ने 11 से 17 अगस्त तक की कार्ययोजना में ग्राम प्रधानों को झंडारोहण, ग्राम पंचायत परिसर में साफ-सफाई, पौधरोपण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्रभातफेरी स्थल, पार्कों एवं शहीद स्मारकों में विशेष साफ-सफाई व हर घर झंडा फहराने के लिए बैठक कर ग्रामवासियों को झंडा फहराने की विधि व अन्य जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें