शामली। श्री श्याम मित्र मंडल की तरफ से तृतीय रंगीला फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए और स्थानीय कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। सुबह आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
शहर के माजरा रोड पर स्थित बैंक्वट हॉल में रविवार रात को आयोजित तृतीय रंगीला फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम में बाबा श्याम के दरबार को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नागपुर से आए कलाकार हर्ष शर्मा ने किया। दिल्ली से आई भजन गायिका टिवंकल शर्मा ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों में सचिन नामदेव व हरीश नामदेव ने बाबा के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम हन्नी डावला म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली और बंटी साउंड दिल्ली ग्रुप रहा। कलाकारों ने सांवरिया कर दो बेड़ा पार, मैं तो बावरी दर दर भटकू, कर दो न उपकार, कर दो बेड़ा पार, तेरे भरोसे मेरी गाड़ी तू जाने तेरो काम जानो, मुझे रास आ गया तेरे दर पर सर झुकाना, मेरी लाज रखना, तेरे शरण में आया मै बाबा लाज रखना, सांवरे को दिल में बसाकर तो देखों, दुनिया से मन को हटाकर तो देखो, बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी आदि बाबा श्याम के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। सोमवार को सुबह आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विवेक जैन, योगेश कुमार, हरीश नामदेव, सचिन नामदेव, हर्षित सोनी, आशु कौशिक, बंटी आदि मौजूद रहे।