फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की खोदाई से कोतवाली का मुख्य गेट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले की खोदाई से कोतवाली का मुख्य गेट बंद
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका द्वारा किए जा रहे पानीपत खटीमा मुख्य मार्ग चौड़ीकरण के चलते कोतवाली का मुख्य गेट बंद हो गया। अब कोतवाली में जाने के लिए बराबर की दीवार तोड़कर अस्थायी गेट बनाया गया है। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर सीओ आफिस से शामली स्टैंड पर सड़क का चौड़ीकरण, डिवाइडर और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को कोतवाली के मुख्य गेट के आगे से जेसीबी मशीन द्वारा नाले की खोदाई का कार्य शुरू किया गया। इसके चलते कोतवाली का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। कोतवाली में आने जाने के लिए बराबर से मायापुर फार्म हाउस पर जाने वाले मार्ग की दीवार तोड़कर अस्थायी रास्ता बना दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें