शामली की कांबोज कॉलोनी में दीपावली उत्सव मनाती जैन मिलन तीर्थंकर महिला मंडल की सदस्य।
- फोटो : SHAMLI
शामली। श्री महावीर निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली पर जैन मिलन तीर्थंकर महिला मंडल ने कार्यक्रम आयोजित किया। मोहल्ला कांबोज कालोनी में वीरांगना सीमा मनोज जैन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महावीर भगवान के मोक्ष कल्याणक को मनाने हेतु महिलाओं ने संयम और त्याग के नियम लिए। इस अवसर पर धार्मिक और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने डांडिया नृत्य करके उत्सव मनाया और दीपों की रोशनी में दीपावली भी मनाई। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा वीरांगना अर्चना जैन, मंत्री आशी जैन, सीमा, प्रीति, मृदुला आदि मौजूद रही।