फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी बचाने के लिए आगे आए महादानी

विज्ञापन
सिपाही संदीप - फोटो : shamli
विज्ञापन
जिंदगी बचाने के लिए आगे आए महादानी
विज्ञापन

शामली। सोशल मीडिया व्हाटसएप ग्रुप पर मुस्लिम समाज की युवती व महिला के लिए ब्लड डोनेट की अपील की गई। इसके बाद सिपाही और एक व्यापारी ने अस्पताल पहुंचकर ब्लड देकर दोनों की जान बचाई। शहर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी अनीस की 20 साल की बेटी निशा सैफी को कई दिन से बुखार आ रहा है। पीड़ित युवती को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद निशा को तीन यूनिट बी पॉजिटिव रक्त ग्रुप की सख्त जरूरत बताई। चिकित्सक ने बुखार की वजह से शरीर में ब्लड कम होना बताया। इसकी जानकारी समाजसेवी आबिद सैफी को मिली तो उन्होंने व्हाटसएप ग्रुप पर मैसेज डालकर ब्लड डोनेट की अपील की। इस दौरान परिजनों द्वारा एक यूनिट ब्लड का इंतजाम किया गया। इसके कुछ समय बाद ही कैराना एसडीएम के यहां तैनात यूपी पुलिस के सिपाही संदीप कुमार पहुंचे। सिपाही और आबिद सैफी ने एक-एक यूनिट ब्लड डोनेट किया। इसी तरह बिराल निवासी गुलशाना को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुलशाना में खून की कमी के चलते डिलीवरी में जोखिम था, इसके लिए डाक्टरों द्वारा परिजनों को दो यूनिट एक निगेटिव ब्लड लाने के लिए कहा था। परिजनों ने एक यूनिट का पानीपत से इंतजाम किया, वहीं व्हाट्स ग्रुप पर मैसेज जारी होने के बाद व्यापारी रोहित जैन ने अस्पताल पहुंचकर ब्लड डोनेट कर गुलशाना की जान बचाई। मुस्लिम समाज की युवती और महिला को खून देकर सिपाही व व्यापारी ने इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए समाज को जातिवाद और धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश करने वालों को आईना दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें