फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। उधर, किरण सेवा समिति ने मदरसे में तिरंगा रैली निकाली।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह और वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई नगर पालिका परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, लिपिक प्रदीप कुमार, लिपिक अनिल शर्मा, चांद खान, परियोजना विश्लेषक स्वच्छ भारत मिशन अंकुर शर्मा, सुपरवाइजर दीपक चंद्रा, शशिकांत पालीवाल, मनीष सौदाई, अमर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण सेवा समिति द्वारा शहर के दिल्ली रोड स्थित मदरसा इमदादिया रशीदिया में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता और तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति ने बच्चों को तिरंगे वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने किया। संस्था की अध्यक्षा डॉ. रितु जैन ने मदरसे के बच्चों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया। बच्चों को तिरंगे के सम्मान और तिरंगे की डिजाइन एवं तिरंगा फहराने के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मदरसा परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें मदरसे के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर समिति के सचिव पंकज जैन, कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन आरिफ खान, डॉ. अनीश अहमद ,हाजी खालिद, डॉ. हासिम अली, नीतू जैन, आकाश गोयल, मनीष, आरिफ खान, अनीश अहमद, मुफ्ती साजिद, कारी शमशाद, मौलाना साजिद, शोएब खान, इददू हसन, फरमान, नव जैन, विकास जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें