शामली में एआरटीओ कार्यालय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जागरूक महिला-पुर?
- फोटो : SHAMLI
चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
शामली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन वाहन चालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों को मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। चालकों को नए लाइसेंस बनवाने के साथ यातायात नियमों की जानकारी दी। एआरटीओ मुंशीलाल ने वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, निर्धारित गति में ही वाहन को चलाने, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को आगे जाने के लिए साइड देने, गलत साइड से ओवरटेक न करने, आंखों व स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने की चालकों को जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, एआरएम रोडवेज मनोज वाजपेयी, एमडी पांडे, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।