कांधला ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित नारी चौपाल के कार्यक्रम में भाग लेते शिक्?
- फोटो : SHAMLI
शामली। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांधला में नारी चौपाल का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी इशक लाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किय। कस्तूरबा बालिका विद्यालय भभीसा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय भभीसा की छात्राओं ने योगा कार्यक्रम को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिला बालिका शिक्षा समन्वयक राजीव देशवाल ने नारी शिक्षा चौपाल का महत्व, नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने नारी सम्मान व सुरक्षा पर जागरूक किया गया। मीना मंच पावर एंजेल्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नारी शिक्षा चौपाल की रंगोली रही । कार्यक्रम में एआरपी अनुज राठी, तरुण मलिक, अमित कुमार, सलेक चंद, विरेंद्र चिकारा, सुमित शर्मा, प्रिया, ज्योति, रुचि व कोमल आदि मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन ओमवीर सिंह ने किया।