कांधला में नारा लेखन का कार्य करतीं राजकीय महिला माहविद्यालय की छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
दीवारों पर नारा लेखन कर किया जागरूक
शामली, कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं ने योग, प्रार्थना, शारीरिक व्यायाम व श्रमदान किया। स्वयं सेविका माफिया सैफी ने श्रेष्ठ विचार लक्ष्य एक होता है और रास्ते अनेक, कभी रास्ता बंद हो जाए तो रास्ता बदलो, लक्ष्य नहीं पर अपने विचार रखे। छात्राओं ने दीवारों पर नारा लेखन कर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंशु सिंह ने कहा कि आज का युवा अपने नैतिक मूल्यों और संस्कृति को भूलता जा रहा है। तकनीक का दुरुपयोग करके बर्बाद कर रहा है। इस दौरान डॉ. दीप्ति चौधरी, सीमा सिंह, बृजभूषण, डॉ. पंकज चौधरी सहित आदि मौजूद रहे।