कैराना। एनएसएस वालंटियर ने कस्बे के चौक बाजार में सड़क पर चित्र बनाकर जनता को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने सोमवार सुबह एनएसएस वालंटियर ने चौक बाजार पर दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश देते हुए विशाल चित्र बनाए। जो दिन भर आने जाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस कार्य में कोतवाली कैराना के प्रभारी प्रेमवीर राणा का सहयोग रहा। छात्रा स्वयंसेविकाओं में खुशी वर्मा, शीरीन, अनु, एनी, सदफ, प्राची, खुशी भारद्वाज, रितिका, श्रष्टि, अमीषा, संजना आदि का सहयोग रहा। इस कार्य में छात्र स्वयंसेवक पारिक का भी विशेष योगदान रहा।