फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक शो से टीकाकरण के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव मवी कलां में जादू के माध्यम से टीकाकरण के लिए जागरूक करता जादूगर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मैजिक शो से टीकाकरण के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

कैराना। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में मैजिक शो करा लोगों को जागरूक किया गया। आगामी तीन फरवरी से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत सघन टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होगा। मंगलवार को गांव मवी, आर्यपुरी देहात की बंजारा बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मैजिक शो कराया। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को 0 से 2 साल तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि यह भारत सरकार के निर्देशानुसार मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम तीन फरवरी से चलेगा। जिसके अंतर्गत 0 से 2 साल तक के समस्त बच्चों और गर्भवती माताओं का टीकाकरण होगा, जिसमें शत प्रतिशत वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया जाना हैं। अभियान के तहत 11 बीमारियों जैसे टीबी, पोलियो, निमोनिया, खसरा, रूबेला व गलघोटू आदि गंभीर बीमारियों से रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें