फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मशीनें खराब, कैसे हो आधार कार्ड में संशोधन

Fri, 13 Sep 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में आधार अपडेट और संशोधन कराने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो सुबह से ही लाइन लग जाती है।वहीं कुछ जगह मशीन खराब पड़ी है, जिसके चलते लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी हामिद हुसैन के अनुसार सबसे अधिक परेशानी इसलिए हो रही है क्योंकि किसी ने अफवाह फैला दी है कि आधार के लिए ई केवाईसी की अंतिम तारीख 15 सितंबर है जबकि ऐसा नहीं है।
सरकार ने 10 साल पुराने आधार को संशोधित या अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है। वहीं राशन लेने के लिए भी ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है। जिसके चलते जिन स्थानों पर भी आधार कार्ड बनाए जाते हैं, वहां सुबह से ही लोगों की लंबी लाइने लगनी शुरू हो जाती है। अधिकारियों के अनुसार सभी बैंकों व डाकघरों, ब्लॉक कार्यालयों पर आधार अपडेट कराए जा रहे हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को देखने को मिला कि शहर के मैन रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के मैन गेट पर मशीन खराब होना बताते हुए अगले 15 दिनों तक कार्य बंद रहने का नोटिस चस्पा किया है। वहीं मुख्य डाकघर में रखी मशीन पर कपड़ा डाल रखा है, पूछने पर बताया गया कि बनाने वाली कर्मचारी ट्रेनिंग पर गई है।
विज्ञापन

ब्लाॅक कार्यालय पर भीड़ मिली। डाकघर में पहुंचे भैंसवाल निवासी अपने तीन बच्चों को लेकर आधार बनवाने आया था, मशीन बंद मिलने पर वह वापस लौट गया। काजीवाड़ा के रहने वाले महमूद, जाकिर और पूजा का कहना है कि डाकघर में सुविधा बंद है। मशीन पर कपड़ा ढका गया है। सुनील ने कहा कि आधार कार्डों के लिए अलग से काउंटर लगाए जाए इसके बाद ही परेशानी दूर होगी।

कैराना, झिंझाना, कांधला व थानाभवन के डाकघरों में आधार बनाए जा रहे हैं। शामली के मुख्य डाकघर में 15 कर्मचारियों की आवश्यकता है, लेकिन पांच कर्मचारियों से कार्य किया जा रहा है। महिला कर्मचारी पिछले एक माह से ट्रेनिंग पर गई है। एक अक्तूबर से आधार बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -मनोज कुमार, मुख्य डाकघर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें