फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: हाइटेंशन लाइन से टकराई मशीन, मजदूर की मौत

Sat, 18 Feb 2023 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव सुबरी निवासी मोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। खेत पर सबमर्सिबल की मोटर निकालते समय मशीन हाइटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुबरी निवासी 19 वर्षीय मोहित पुत्र लक्ष्मी चंद अपने साथी 16 वर्षीय चाहत पुत्र बबलू के साथ दोपहर निकटवर्ती गांव शाहपुर में अजमेर के खेत पर नलकूप से सबमर्सिबल की मोटर निकालने गए थे। बताया गया कि मोटर निकालने के बाद मशीन को इकट्ठी कर रहे थे कि इसी दौरान मशीन ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन की लाइन से टकरा गई। मशीन में करंट आने की वजह से मोहित को जोरदार करंट लगा और पास में खड़ा उसका साथी चाहत भी करंट की चपेट में आकर दूर जा गिरा। मोहित को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि चाहत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए।
परिवार में सबसे छोटा था मोहित
मोहित अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनें और एक भाई है। मोहित की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

जगह-जगह नीची हैं विद्युत लाइन
क्षेत्र में जगह-जगह विद्युत लाइन काफी ढीली होने की वजह से काफी नीची हो गई हैं। कस्बे में कई जगह एलटी लाइन इतनी नीची हैं कि हाथ वहां तक चला जाता है। जिससे बड़ा हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। कस्बे के लोग कई बार लाइन ऊंची कराने की मांग विद्युत विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पहले भी हो चुके हैं हादसे

फोटो

झिंझाना। एक साल पहले अबदाननगर गांव में एक युवक की मौत हो गई थी। करीब छह माह पहले दरगाहपुर गांव में भी करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी।
वेदखेड़ी गेट के सामने एवं सतलोक आश्रम के पास 33 हजारी हाईटेंशन लाइन का खंभा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से झुक गया था। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग एक वर्ष से झुके खंभे की आज तक विद्युत विभाग ने सुध नहीं ली है। इस मार्ग से दर्जनों गांव अशरफ पुर, रोहटन, जैनपुर, डॉगपुरा, मंसूरा, चौतरा, फतेहपुर, ओदरी, तिसंग आदि गांव के सैकड़ों लोग प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। हाईटेंशन लाइन के खंबे से कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है। कस्बे के मोहल्ला शेखामैदान में भी विद्युत लाइन नीचे लटकी हुई है। जिसे विद्युत कर्मियों ने ठीक करना गंवारा नहीं समझा।

झिंझाना क्षेत्र के गांव सुबरी निवासी मोहित का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें