शामली के वीवी इंटर कालेज में वोट डालने के लिए लगी महिलाओं की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना लोकसभा उपचुनाव ने गोरखपुर-फूलपुर के मतदान को पीछे छोड़ दिया है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में सुबह और शाम को कम वोटिंग हुआ। दोपहर के दौरान गर्मी के बावजूद मतदाताओं ने वोटिंग करने में उत्साह दिखाया है। शाम छह बजे तक जिले का 54.4 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। कैराना विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 59.56 प्रतिशत मतदान व थानाभवन विधानसभा क्षेत्र का मतदान दूसरे व और शामली विधानसभा मतदान में पिछड़ कर अंतिम पायदान पर पहुंच गई है।
बता दें कि गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 43.4 फीसदी मतदान हुआ था। फूलपुर लोकसभा सीट पर 37 फीसदी मतदान हुआ था। इस लिहाज से कैराना लोकसभा सीट पर अधिक मतदान हुआ। सोमवार को सुबह सात बजे कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई, तो जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 9 बजे तक कुल मतदान 10.5 प्रतिशत रहा। कैराना और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में नौ प्रतिशत, शामली विधानसभा क्षेत्र में 8.5 प्रतिशत पर सिमट गया। सुबह नौ बजे के बाद वोटिंग करने में तेजी आई। 11 बजे तक कुल 21 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले पायदान पर थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में 24 प्रतिशत मतदान, कैराना में 23 प्रतिशत मतदान, शामली 17 प्रतिशत मतदान पर पिछड़ गया। दोपहर एक बजे तक मतदान में और इजाफा हुआ। जिले की शामली- कैराना, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में 33 प्रतिशत वोटिंग हुई। कैराना विधानसभा क्षेत्र थानाभवन विधानसभा क्षेत्र को पछाड़ कर 36 प्रतिशत, थानाभवन विधानसभा में 33 प्रतिशत, शामली विधानसभा सीट पर 31 प्रतिशत पर सिमट गया। इसी प्रकार तीन बजे कैराना विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक पहले पायदान पर रहा।
तीन बजे तक कैैराना विधानसभा 46 प्रतिशत, शामली विधानसभा 42 प्रतिशत व थानाभवन 41 प्रतिशत व कुल मतदान 42 प्रतिशत पर रहा। शाम पांच बजे तक 49.6 प्रतिशत में से कैराना विधानसभा 55 प्रतिशत, थानाभवन विधान सभा में 49 प्रतिशत और शामली विधानसभा सीट 45 प्रतिशत पर सिमट गया है। शाम छह बजे तक जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 54.4 प्रतिशत मतदान सिमट गया। कैैराना विधानसभा क्षेत्र में 59.56 प्रतिशत कुल वोटिंग करके पहले पायदान पर रही। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में 53.06 प्रतिशत तक वोटिंग डालकर दूसरे पायदान व शामली विधानसभा में 50.66 प्रतिशत वोटिंग में सिमट कर रह गया। हालांकि देखा जाए तो सुबह और शाम जिले की कैराना-शामली, थानाभवन विधानसभाओ में कम वोटिग हुई तो दोपहर में वोटिंग में तेजी आई है।
हर घंटे बढ़ता चला गया मतदान प्रतिशत
विधानसभा--नौ बजे-----11 बजे--एक बजे----तीन बजे---पांच बजे- 6 बजे
शामली-----8.5 -- 17 - 31. --- 42-- 45-- 50.66
कैराना------9 -- 23 --- 36. - -46 -- 55-- 59.56
थानाभवन----9 --24 -- 33. -- 41 -- 49--- 53.06
-----------------------------------------------------------------------------------
कुल मतदान- 10.5 -- 21 --- 33--- 42 --- 49.6-- 54.04
----------------------------------------------------------------------------------