फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में हुआ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

विज्ञापन
शामली के हनुमान धाम पर जलाभिषेक करते श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शिवालयों में हुआ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
विज्ञापन

शामली। शिवरात्रि पर सुबह तीन बजे से शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवालयों में सुबह चार बजे भगवान आशुतोष की आरती के बाद पूजा-अर्चना और जलाभिषेक शुरू हुआ। दोपहर तक कई शिवालयों में लंबी लाइनें लगी रहीं। शिवालय भगवान शंकर के जयघोष से गूंजते रहे। कांवड़ियों ने भी शिवालय में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए जलाभिषेक करके मन्नत मांगी। कई स्थानों पर शिवालयों में भंडारे आयोजित करके प्रसाद वितरित किया गया।
मंगलवार को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए सुबह तीन बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरूहो गया। मदिर समिति की ओर से सुबह चार बजे भगवान आशुतोष का शृंगार और आरती के बाद श्रद्धालुओं का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से शहर के शिव चौक, हनुमानधाम स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर, शहर के मोहल्ला रेलपार में सदा शिवमंदिर, श्री शिवदुर्गा मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, गोशाला रोड सतीवाला वाला मंदिर, मोहल्ला बनखंडी में महादेव मंदिर, माजरा स्थित भाकू वाला शिव मंदिर, मोहल्ला शिवगंज में शिव मंदिर, मंडी जवाहर गंज में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर में शिव मंदिर, अजुध्या चौक पर खारी कुई वाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लाइन लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के ज्योतिर्लिंग का दूध, दही, चीनी, गंगा जल से जलाभिषेक किया। बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। शिव परिवार के श्रीगणेश, पार्वती, कार्तिकेय और नंदी के सम्मुख देशी घी का दीपक जलाकर विशेष पूजा-अर्चना करके घर-परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। शहर के शिवालयों में बोल बम, बम-बम, हर-हर महादेव, ओम नम : शिवाय का जयघोष गूंज उठा। शहर के शिवचौक, कैराना रोड के गुलजारी वाला शिव मदिर और करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर और हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय शिवभक्त कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हुए परिक्रमा की। श्री हनुमान धाम पर शिवरात्रि के मौके पर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए देर शाम तक भीड़ लगी रही। मंदिरों में देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, यमुनोत्री और गोमुख से आए गंगा जल और कांवड़ लेकर शिवभक्तों ने शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। शहर के करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान धाम और गुलजारी वाला शिवालयों में विशाल भंडारे का आयोजन करके प्रसाद वितरित किया गया।

शामली के बलभद्र मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के शिव मंदिर गुलजारी वाला में जलाभिषक करते श्रद्घालु।- फोटो : SHAMLI

शामली के भाकूवाला मंदिर में पूजा-अर्चना करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली के शिव मंदिर गुलजारी वाला में जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रद्घालुओं की कतार।- फोटो : SHAMLI

शामली के शिव मंदिर गुलजारी वाला में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओं की कतार।- फोटो : SHAMLI

शामली में भाकू वाला मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओं की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI

शामली में रेलपार स्थित प्राचीन सिद्घपीठ सदाशिव मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें