फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए नई भूमि की तलाश

Wed, 01 Mar 2023 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- पालिका ने प्रशासन को डेढ़ हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। शहर में आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण के लिए अब नई भूमि की तलाश शुरू हो गई है। नगर पालिका ने करीब डेढ़ हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। पहले निर्माण एजेंसी ने पालिका की भूमि पर प्लांट बनाने पर सहमति जताई थी, लेकिन वहां इकट्ठा हुए हजारों टन कूूड़े का निस्तारण में लंबा समय लगने की वजह से पालिका ने नई कवायद शुरू की है।
शहर से रोजाना करीब 40 टन कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा कई साल से भैंसवाल मार्ग पर स्थित पालिका की करीब 40 बीघा भूमि पर डाला जा रहा है। इसके चलते हजारों टन कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। कूड़े के निस्तारण के लिए शासन स्तर से शहर में आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट करीब दो साल से प्रस्तावित है। पिछले साल संस्था के अधिकारियों ने सर्वे के बाद भैंसवाल मार्ग पर पालिका की भूमि पर ही आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण पर सहमति दे दी थी, शर्त रखी थी कि उन्हें यहां पर पहले से इकट्ठा कूड़े का निस्तारण कराकर भूमि को खाली करना होगा। इसके लिए पालिका ने दिल्ली की एजेंसी को कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया हुआ है, लेकिन एक साल में करीब आठ हजार टन कूड़े का ही निस्तारण हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों टन कूड़े के निस्तारण में अभी लंबा समय लगेगा। इसे देखते हुए नगरपालिका ने आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए प्रशासन को करीब डेढ़ हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में नगरपालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण के लिए चयनित की गई पालिका की भूमि पर इकट्ठा कूड़े का निस्तारण होने में काफी समय लगेगा। निर्माण एजेंसी ने भूमि को खाली करने की शर्त रखी है, इसलिए प्रशासन से डेढ़ हेक्टेयर भूमि को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। ताकि नई भूमि मिलने पर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें