फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए ये भी तो हैं सरकारी स्कूल

Wed, 01 Aug 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गढ़ीश्याम का उच्च प्राथमिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे की सरकार और अधिकारियों की मंशा सही हो तो सरकारी स्कूलों की व्यवस्था भी सुधर सकती है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसा माहौल मिल सकता है। जिले में ऐसे कई सरकारी स्कूल हैं, जिनकी चमक दमक प्राइवेट स्कूलों जैसी है। गांव गढ़ीश्याम का उच्च प्राथमिक स्कूल, भाजू गांव का उच्च प्राथमिक स्कूल, लांक और जगनपुर के प्राथमिक स्कूल जनपद के अन्य सरकारी स्कूलों से अलग दिखते हैं। क्योंकि वहां बच्चों को प्रोजेक्टर से पढ़ाई और कंप्यूटर का ज्ञान बच्चों को दिया जा रहा है। वहीं, अंग्रेजी माध्यम से एनसीईआरटी की किताबों से शिक्षण कराया जा रहा है। सवाल यह है कि जब यह स्कूल चकाचक हो सकते हैं, तो जिले के अन्य सरकारी स्कूल क्यों नहीं, ताकि बच्चों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल दिया जा सके। गढ़ीश्याम का उच्च प्राथमिक स्कूल बना मिसाल गढ़ीश्याम के उच्च प्राथमिक स्कूल में वर्ष 2015 में 18 बच्चे पढ़ते थे। प्रधानाध्यापक ओमवीर ने यहां कार्यभार संभालने के बाद स्कूल की दशा सुधारने को अपना मकसद बनाया। अपने दो बच्चों का दाखिला भी इसी स्कूल में कराया। इस दौरान ओमवीर ने अपनी सैलरी से करीब ढाई लाख रुपये विद्यालय पर खर्च कर दिए। ग्राम प्रधान के पति संजीव कुमार सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। अब विद्यालय में 122 बच्चे पढ़ रहे हैं। दोपहर दो से पांच बजे तक अतिरिक्त क्लास भी चलती है। उन्होंने बताया कि नवाचार परीक्षा के दौरान 17 विषयों में स्कूल के बच्चों ने टॉप किया था। वहीं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 24 गोल्ड मेडल जीते हैं। गांव लांक और जगनपुर का प्राथमिक स्कूल भी पीछे नहीं शामली क्षेत्र के गांव लांक स्थित आदर्श प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल पिछले 2014 से अंग्रेजी माध्यम से संचालित है। वहीं, पिछले वर्ष से एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है। प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई कराई जा रही है। नवाचार परीक्षा में छात्र आदित्य ने जिला टॉप किया था। वहीं, कैराना क्षेत्र के गांव जगनपुर स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल में प्राइवेट स्कूल जैसा बनाने का प्रयास किया गया है। उधर, गांव भाजू स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चे मिड-डे मील भी डाइनिंग टेबल पर खाते हैं। शौचालय भी काफी साफ सुथरे हैं। प्रधानाध्यापक विरेंद्र ने बताया कि स्कूल में यह सुविधा कृषि भूमि का ठेका छोड़ने से प्राप्त धनराशि से कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें