शामली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाध
- फोटो : SHAMLI
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय सैनी और जयंती के आचार्य प्रवेश शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता प्रवेश शर्मा ने बताया कि भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के जनक कहे जाने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक बचपन से ही बड़ी कुशाग्र बुद्धि, तेजस्वी और प्रतिभावान छात्र थे। अच्छे कार्यों के कारण उन्हें लोकमान्य की उपाधि दी गई। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि लोकमान्य तिलक की बढ़ती लोकप्रियता से अंग्रेज बौखला गए थे और उन्होंने लोकमान्य को मांडले जेल में डाल दिया था। उन्होंने जेल में रहकर गीता रहस्य नामक ग्रंथ की रचना की। लोकमान्य ने जन जागृति के लिए महाराष्ट्र में गणेश उत्सव तथा शिवाजी उत्सव मनाना प्रारंभ किया था, जिससे लोगों में भाईचारा तथा देश प्रेम की भावना का विकास हुआ। इस अवसर पर आचार्य सुधीर सैनी, राजीव शर्मा, रविंद्र कुमार, शिवकुमार धीमान, करुणकांत शर्मा, आशीष जैन, आदेश धीमान, रामकुमार, अजय, इंद्रसिंह, सुनील सैनी, रमा शर्मा, सविता गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग, इन्ना गर्ग, साक्षी शर्मा, सरिता शर्मा आदि मौजूद रहे।