फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कलक्ट्रेट में महिला शौचालयों पर लटके ताले, महिलाएं परेशान

Tue, 09 May 2023 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शौचालय । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में महिला शौचालयों पर हमेशा ताले लटके रहते हैं। इनकी चाबी किसके पास रहती है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कलक्ट्रेट में अपनी फरियाद या अन्य किसी काम से आने वाली महिलाओं को शौचालयों पर ताले लटके होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में कई स्थानों पर शौचालय बने हैं। पुरुष शौचालयों में जहां गंदगी फैली रहती है। वहीं महिलाओं के शौचालयों की स्थिति तो इससे अलग है। महिलाओं के लिए बने शौचालयों पर तो स्थायी रूप से ताला ही लगा रहता है। ऐसे में कलक्ट्रेट में अपनी फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार के पीछे, रजिस्ट्री कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय के निकट महिला शौचालय में ताले लटके रहते हैं। ऐसे में रजिस्ट्री कार्यालय आने वाली महिलाओं को भी दिक्कत होती है। महिलाओं का कहना है कि जब शौचालय बने हुए तो उन्हें इस्तेमाल के लिए खोला जाना चाहिए।

ये बोली महिलाएं
कलक्ट्रेट में महिला शौचालय पर ताले लटके रहते हैं। ऐसे में महिलाओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। किसी को यह भी नहीं पता कि इन शौचालयों की चाबी आखिर किसके पास है।- रूपा।
कलक्ट्रेट में कई बार काम में काफी समय लग जाता है। ऐसे में महिला को शौचालय जाना पड़ जाए तो वह कहां जाएगी। जब शौचालय बने हुए हैं तो उन्हें इस्तेमाल के लिए खोला जाना चाहिए।- सुचित्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें