फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी आजीविका मिशन के तहत मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना शामली व कैराना नगर पालिका परिषद में संचालित है। योजना में रोजगार करने के लिए व्यक्तिगत ऋण दो लाख रुपये व तीन से लेकर पांच व्यक्तियों के समूह को अधिकतम धनराशि दस लाख रुपये तक ब्याज सब्सिडी ऋण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा ने इच्छुक लोग आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। डूडा के परियोजना अधिकारी प्रदीप कांत ने बताया कि जिन लाभार्थियों को ऋण बैंकों से स्वीकृत होगा। उन्हें ब्याज सब्सिडी के रुप में सात प्रतिशत से अधिक लगने वाले ब्याज को सब्सिडी के रुप में पैसा पोर्टल के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में दिया जाएगा। लाभार्थी को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो प्रति शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र दो फोटो, एक शपथ पत्र व्यवसाय से संबधित प्रमाणपत्र आवेदन के साथ डूडा कार्यालय में कमरा-9 ट्रंाजिट हॉस्टल बनत में जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें