थानाभवन। भैसानी इस्लामपुर गांव में सील लगने के बाद पुलिस प्रशासन गांव राशन, सब्जी व दूध की व्यवस्था करने में जुट गया है। ग्राम पंचायत की ओर से इस संबंध में 30 लोगों के पास बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन तो भेजा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राव साबिर ने बताया कि चूंकि, गांव की आबादी अधिक है। इसलिए गांव में पांच-पांच राशन, सब्जी व दूध की दुकानों के पास बनाने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही सामान की होम डिलीवरी के 15 अन्य लोगों के भी पास बनाने की मांग की गई है। खंड विकास अधिकारी डॉ पंकज कुमार ने बताया कि राशन संबंधित पास उपजिलाधिकारी स्तर से बनाए जा रहे हैं।