शामली डीएम जसजीत कौर को सम्मानित करती लायनेंस क्लब की सदस्य
- फोटो : SHAMLI
लायनेस क्लब दोआब ने अधिकारियों का किया अभिनंदन
शामली। लायनेस क्लब दोआब की ओर से कोरोना की लड़ाई में महत्वपूर्ण नेतृत्व कर रहे अधिकारियों को सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग की अध्यक्षता में डीएम जसजीत कौर को प्रशस्तिपत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से प्रभावी लड़ाई लड़ने में डीएम का नेतृत्व महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, तहसीलदार अजय कुमार शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्लब की चेयरपर्सन मीनू संगल, सचिव स्नेहा गर्ग व कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल आदि मौजूद रहीं।