कांधला। गांव गढ़ी श्याम में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी अहसान कांधला बिजलीघर पर लाइनमैन का कार्य करता था। रविवार को अहसान क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम में खराब पड़ी हाईटेंशन लाइन को शटडाउन लेकर ठीक करने के लिए गया था। जैसे ही लाइनमैन पोल पर चढ़ा तो अचानक लाइन में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलस गया। पास ही खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने लाइनमैन को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया और लाइनमैन के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर लाइनमैन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने लाइनमैन की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर दया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। विद्युत निगम के जेई संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।