कैराना। मोहल्ला खैलकलां निवासी फारूक देवी मंदिर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार को वह नगर में विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के निकट बीएसएनएल एक्सचेंज के जोड़े पर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने पर वह पोल से नीचे गिर गया और घायल हो गया। विद्युत निगम के अन्य कर्मचारियों ने घायल को एक निजी हॉस्पिटल में ले भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।