कैराना। क्षेत्र के गांव खुरगान में विद्युत लाइन का तार जोड़ते समय अचानक करंट आने से लाइनमैन की मौत हो गई।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव सुबरी निवासी विशाल (23) प्राइवेट विद्युत कंपनी में लाइनमैन का कार्य करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे विशाल खुरगान में अपने साथियों के साथ ट्रांसफार्मर पर लाइन जोड़ने का कार्य कर रहा था। उसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने वे वह झुलस गया और बेहोश हो गया। उसे तत्काल गांव के चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर होना बताते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी। ग्राम प्रधान असलम गाड़ी से विशाल को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि विशाल अपने पिता रन कुमार का इकलौता बेटा था। तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता भी बीमार रहते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। परिजनों की सलाह के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।