फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लाइनमैन पर फर्जी रसीद काटने और गलत मीटर लगाने का आरोप

Fri, 03 Feb 2023 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली, कांधला। गांव घसौली निवासी एक व्यक्ति ने गांव के बिजलीघर पर पूर्व में तैनात एक लाइनमैन पर हजारों रुपये लेकर कनेक्शन की फर्जी रसीद काटने और गलत मीटर लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है।
क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी फरजंद ने बताया कि कुछ माह पूर्व गांव के ही बिजलीघर पर एक लाइनमैन कार्य करता था। लाइनमैन ने बिजली का कनेक्शन करने के नाम पर उससे हजारों रुपये लिए थे और एक रसीद भी पीड़ित को दी थी। इसके बाद वह अपने मकान को बंद कर अपने परिवार के साथ हरियाणा में एक भट्ठे पर मजदूरी करने चला गया था। जब वह लौटा तो उसे पता चला कि उसके मकान पर बिजली का मीटर भी लग चुका है और हजारों रुपये का बिल भी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने गांव स्थित बिजलीघर पर जाकर मामले की जानकारी लेनी चाही तो उसे कोई संतोषजनक जानकारी प्राप्त नहीं हुई। उसका आरोप है कि लाइनमैन ने हजारों रुपये लेकर उसे एक फर्जी रसीद थमा दी है और किसी और का मीटर लाकर उसके मकान पर लगा दिया है। फरजंद ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें