शामली। निकाय चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं में उत्साह काफी देखने को मिला। मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी मतदान करने में काफी आगे रही। जबकि हिंदू क्षेत्रों में लाइन लगने का इंतजार ही होता रहा।
निकाय चुनाव को लेकर जितना उत्साह प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में था, इतना मतदाताओं में देखने को नहीं मिला। हालांकि मुस्लिम इलाकों में पोलिंग बूथों पर अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। शहर के मोहल्ला तिमरसा, बरखंडी, नौकुआं रोड, सरवरपीर, आजाद चौक, काजीवाड़ा, कलंदरशाह आदि क्षेत्रों में मतदाताओं की भीड़ अधिक रही। इसी तरह कैराना, कांधला, जलालाबाद, एलम, थानाभवन, बनत, गढ़ीपुख्ता, ऊन, झिंझाना में भी ऐसा ही देखने को मिला।