मीरापुर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे ने प्रत्येक रविवार को 24 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन करने का ऐलान किया है। इसके तहत सभी प्रकार की निजी, व्यवसायिक गतिविधियां और हर प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। किसी को भी अकारण घर से निकलने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। शनिवार दोपहर पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान होते हुए बाजार में ग्राहकों की लंगी लाइनें लग गईं। इस दौरान लोगों ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी खुला उल्लंघन किया। एसएसआई जितेंद्र सिंह टीम के साथ व्यवस्था बनाने के साथ ही एनाउंस कर रविवार के पूर्ण लॉकडाउन की भी जानकारी देते रहे।