फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर जारी,हलकी धूप निकलने के बाद ठिठुरन बरकार

विज्ञापन
शामली सर्दी में कपडा लपेट कर गुजरती युवतियां - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आकाश में बादल और सर्दी का कहर कम नहीं हो रहा है। बर्फीली हवाएं चलने से लोग पूरे दिन हाल ठिठुरते रहे। सुबह आकाश में बादल छाए रहने दिन में वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। हाड़ कंपाने वाली सर्दी और 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के बीच कुछ देर के लिए धूप निकली, मगर ठंड से राहत नहीं मिली। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि दूसरे पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी में बढ़ोत्तरी हुई है। फिलहाल सर्दी से अभी निजात नहीं मिलनी वाली। शनिवार को पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहेगा।
विज्ञापन

शामली के तापमान का आंकड़ा
तिथि--- अधिकतम- न्यूनतम तापमान
22 दिसंबर--- 17- 07 डिग्री सेल्सियस--
23- दिसंबर --- 15- 06 डिग्री सेल्सियस--
24-- दिसंबर--- 15- 06 डिग्री सेल्सियस--
25 दिसंबर---- 15- 06 डिग्री सेल्सियस--
26 दिसंबर--- 13 - 04 डिग्री सेल्सियस--
27 दिसंबर -- 13- 03 डिग्री सेेल्सियस--

शामली ठंड में ई रिक्शा में बैठ कर जाती महिला व बच्चे- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें