शामली क्षेत्र के गांव बरला जट मे नदी के किनारे दीप जलाती महिलाऐं व मौजूद सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी
- फोटो : SHAMLI
शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गंगा उत्सव दीपोत्सव, हवन और आरती कार्यक्रम का आयोजन काबड़ौत नदी तट पर ग्राम पंचायत बरला में किया गया। मुख्य अतिथि शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल और सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने नदी तट पर दीप जलाए और पौधरोपण किया। विधायक ने कहा कि जिस संस्कृति के कारण हम अब तक जिंदा है, वह विलुप्त न हो, इस उद्देश्य से सरकार के प्रयासों से परंपरागत स्रोतों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। नदियों और नहरों को साफ-स्वच्छ और निर्मल रखने की सभी की जिम्मेदारी है। सीडीओ ने कहा कि यह कार्यक्रम तीन नवंबर तक अलग-अलग ब्लॉकों में चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए। बीडीओ शामली राकेश कुमार के अलावा ग्राम बरला जट, बुटराड़ी, काबड़ौत, झाल, बहावड़ी के ग्राम प्रधान सहित आंगनबाड़ी व समूह की महिलाएं उपस्थित रहे। कांधला में इस्सोपुर टील, हनुमान टीला के पास यमुना तट पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक और बीडीओ सुनील कुमार सहित गणमान्य लोगों ने दीपोत्सव व आरती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और तट के किनारे दीप जलाए।